New Delhi News (08 April 2026): दिल्ली- एनसीआर में मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ नजर आ रहा है। मंगलवार देर रात हुई तेज बारिश से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन साथ ही कई इलाकों में ट्रैफिक जाम और जलभराव जैसी समस्याएं भी देखने को मिलीं। देर रात तक कई सड़कों पर पानी भर जाने से वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
मंगलवार को दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही, जो रात होते-होते तेज बारिश में बदल गई। तेज हवाओं के साथ हुई इस बारिश ने तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज कराई। हालात यह रहे कि अप्रैल महीने में पिछले तीन वर्षों का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 6.3 डिग्री कम 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार यानी 8 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही तेज हवाएं चलने की भी संभावना है, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा, लेकिन लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक 9 अप्रैल से 12 अप्रैल के बीच तापमान में फिर से बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 16 से 21 डिग्री के बीच रह सकता है। मौसम में यह बदलाव मुख्य रूप से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण बताया जा रहा है, जिसने पूरे उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित किया है।
वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार राजधानी की वायु गुणवत्ता फिलहाल “मध्यम” श्रेणी में बनी हुई है। मंगलवार को AQI 114 दर्ज किया गया, जो सामान्य से बेहतर स्थिति दर्शाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल बारिश और हवाओं के चलते प्रदूषण स्तर में अधिक बदलाव की संभावना कम है, जिससे लोगों को कुछ समय के लिए साफ हवा मिलती रहेगी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।