सीएम और एलजी ने किया वासुदेव घाट का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए दो टूक निर्देश

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (08 April 2026): दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वासुदेव घाट का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई, जल प्रबंधन और आगामी मौसम की चुनौतियों को लेकर अहम टिप्पणी की। एलजी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि गर्मी का मौसम नजदीक है, ऐसे में पानी की उपलब्धता और उससे जुड़ी समस्याएं सबसे बड़ी चुनौती बनकर सामने आती हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाट की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।

एलजी तरनजीत सिंह संधू ने आगे कहा कि गर्मी के बाद आने वाले मानसून को लेकर भी प्रशासन को पहले से तैयार रहना होगा। बारिश के मौसम में जलभराव, गंदगी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं, इसलिए इनसे निपटने के लिए ठोस रणनीति बनाना जरूरी है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि शहर के प्रमुख घाटों और सार्वजनिक स्थलों की नियमित निगरानी और रखरखाव बेहद महत्वपूर्ण है, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि वे और मुख्यमंत्री लगातार ऐसे निरीक्षण करते रहेंगे, क्योंकि यह काम सिर्फ प्रशासन के लिए नहीं बल्कि आम जनता के हित में है। संधू ने उम्मीद जताई कि भले ही बदलाव क्रांतिकारी न हों, लेकिन धीरे-धीरे होने वाले सुधार शहर की स्थिति को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इस दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “आज उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू के साथ वासुदेव घाट और यमुना बाजार घाट का दौरा किया। घाटों की स्वच्छता, बुनियादी ढांचे और चल रहे पुनर्जीवन कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य तय समय सीमा में और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे हों। गाद निकालने के काम मिशन मोड में तेज किए जाएं और मानसून से पहले सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाएं।”

उन्होंने आगे कहा, “यमुना हमारी आस्था और विरासत की धारा है। उसके तटों को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना हमारी प्राथमिकता है। स्वच्छ यमुना का जो संकल्प हमने लिया है, उसे पूरी प्रतिबद्धता के साथ जमीन पर उतारा जा रहा है।”


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।