हो जाइए सावधान! विदेशी नागरिकों को ‘हैकिंग’ का डर दिखाकर करोड़ों की ठगी

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (07 अप्रैल 2026): गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट की साइबर क्राइम टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टेक सपोर्ट (Tech Support Scam) के नाम पर विदेशी नागरिकों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। थाना साइबर क्राइम नोएडा की टीम ने तकनीकी सूचना और लोकल इंटेलिजेंस के आधार पर सेक्टर-76 नोएडा से इन आरोपियों को दबोचा।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी इंटरनेट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पेड विज्ञापन (Paid Ads) चलाकर विदेशी नागरिकों को टोल-फ्री नंबर उपलब्ध कराते थे। जैसे ही विदेशी नागरिक इन नंबरों पर कॉल करते थे, कॉल सीधे आरोपियों के लैपटॉप में इंस्टॉल कॉलिंग सॉफ्टवेयर पर रिसीव होती थी। इसके बाद आरोपी खुद को टेक्निकल सपोर्ट एजेंट बताकर पीड़ितों को यह विश्वास दिलाते थे कि उनका कंप्यूटर या डिवाइस हैक हो गया है।

आरोपी स्क्रीन शेयरिंग ऐप (Screen Sharing App) के माध्यम से पीड़ितों के सिस्टम को एक्सेस करते थे और बैंकिंग जानकारी हासिल कर लेते थे। इसके बाद डर पैदा करने के लिए कंप्यूटर स्क्रीन को ब्लैक कर देते थे, जिससे विदेशी नागरिक घबरा जाते थे। आरोपियों द्वारा बैंक खाते में उपलब्ध राशि के अनुसार 350 से 2000 यूएसडी तक की रकम वसूली जाती थी। यदि खाते में अधिक धनराशि होती थी तो केस को ‘सीनियर एजेंट’ को ट्रांसफर कर दिया जाता था।

पुलिस जांच में सामने आया है कि ठगी से प्राप्त रकम को आरोपी क्रिप्टो करेंसी (Cryptocurrency) के माध्यम से प्राप्त कर आपस में बांट लेते थे। बरामद मोबाइल फोन और लैपटॉप की जांच में करोड़ों रुपये के लेन-देन के साक्ष्य मिले हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी उच्च शिक्षित हैं और विदेशी एक्सेंट में बातचीत कर लोगों को आसानी से अपने जाल में फंसा लेते थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मौ. बिलाल (दिल्ली), देव कपाही (दिल्ली), अभिषेक मुखेजा (भिवाड़ी, राजस्थान) और कुशाग्र निम्बेकर (रोहिणी, दिल्ली) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से 4 लैपटॉप, 8 मोबाइल फोन, 4 माइक्रोफोन हेडफोन और 2 राउटर बरामद किए हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।