विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कैलाश इंस्टीट्यूट, ग्रेटर नोएडा की जागरूकता रैली, दिया स्वास्थ्य का संदेश
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (07/04/2026): विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा ने 07 अप्रैल को एक भव्य स्वास्थ्य जागरूकता रैली का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 2:00 बजे अंसल प्लाजा, परी चौक से हुई, जहां से श्री भगवत शर्मा जी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया। यह रैली परी चौक होते हुए कैलाश हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा तक पहुंची। रैली में लगभग 200 छात्र-छात्राएं, व संकाय सदस्य एवं स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रैली के दौरान छात्रों द्वारा आकर्षक नारों के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी संदेश दिए गए। परी चौक पर छात्रों द्वारा एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसमें आमजन को स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। तदोपरांत रैली कैलाश हॉस्पिटल पहुँची जहाँ कैलाश हॉस्पिटल के मैनेजमेंट द्वारा रैली का स्वागत किया।
कैलाश हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. दिनेश शर्मा ने अपने संदेश में कहा कि “स्वास्थ्य ही जीवन की सबसे बड़ी संपत्ति है, और इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं।
प्रबंधक बी.के. शर्मा ने कहा कि युवा पीढ़ी के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता फैलाना अत्यंत सराहनीय पहल है और इससे समाज में जागरूकता बढ़ेगी।
डॉ. सुशील शर्मा ने अपने संबोधन में स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “नियमित जांच और स्वस्थ आदतें अपनाकर अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है।

कैलाश हॉस्पिटल के एडमिनिस्ट्रेटर श्री राज शर्मा ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि आज के समय में मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना उतना ही आवश्यक है जितना शारीरिक स्वास्थ्य का। हमें तनाव मुक्त जीवनशैली अपनानी चाहिए।
कैलाश हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर संदीप गोयल ने अपने संदेश में कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देते हैं और लोगों को जागरूक बनाते हैं।

कार्यक्रम का समापन कैलाश हॉस्पिटल परिसर में राष्ट्रगान के साथ किया। इस सफल आयोजन ने समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया और प्रतिभागियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।