Greater Noida News (07/04/2026): औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों को 5 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर की बाजार में अनुपलब्धता के कारण हो रही परेशानियों को देखते हुए इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) ने एक विशेष पहल की है। गैस की कमी के चलते कई कर्मचारी अपनी नौकरियां छोड़कर अपने गृह नगर लौटने को मजबूर हो रहे थे, जिससे औद्योगिक गतिविधियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था।
इस गंभीर स्थिति को ध्यान में रखते हुए IEA ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) तथा MSME, ओखला कार्यालय के सहयोग से 5 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडरों के नए कनेक्शन वितरित करने का अभियान शुरू किया।
IEA अध्यक्ष संजीव शर्मा ने जानकारी देते हुए कि इस अभियान के तहत लगभग 100 गैस सिलेंडर कर्मचारियों को वितरित किए गए, जबकि IEA द्वारा 200 सिलेंडरों की मांग की गई थी। आगे उन्होंने ने कहा कि सीमित उपलब्धता के कारण कई कर्मचारी सिलेंडर प्राप्त नहीं कर सके और उन्हें वापस लौटना पड़ा।

IEA के प्रतिनिधि महिपाल चौहान ने जानकारी दी कि यह वितरण अभियान अगले दिन भी जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक कर्मचारियों को इसका लाभ मिल सके।
यह शिविर श्री चंडी गैस एजेंसी के सहयोग से आयोजित किया गया। इस दौरान IOCL से नितिन तिवारी तथा गैस एजेंसी से संचित कुमार उपस्थित रहे।
IEA ने आश्वासन दिया है कि भविष्य में भी इस प्रकार के प्रयास जारी रखे जाएंगे, ताकि औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
कार्यक्रम के दौरान उद्योगों के सहयोग हेतु नरेंद्र सोम, पी.के. तिवारी, सुशील कुमार, अनिल सिंह, एम.पी. शुक्ला, एच.एन. शुक्ला, विवेक पाठक, महेंद्र शुक्ला, लक्ष्मण प्रसाद तथा संजय अग्रवाल भी मौजूद रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।