धार्मिक रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा की राम कथा में दूसरे दिन भक्तों में दिखा भारी उत्साह
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (07/04/2026): आज 7 अप्रैल, मंगलवार को श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के तत्वावधान में रामलीला मैदान, ऐछर बिरोड़ा, सेक्टर पाई-1 में आयोजित श्री राम कथा का दूसरा दिन रहा, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक अतुल कृष्ण भारद्वाज ने अपनी अमृतमयी वाणी से कथा सुनाई। बता दें कि यह राम कथा 6 अप्रैल से शुरू होकर 14 अप्रैल तक लगातार की जाएगी।
आज की कथा में महाराज अतुल कृष्ण भारद्वाज ने राम कथा का अद्भुत महात्म्य बताया। राम कथा से कितने प्रकार के लाभ मनुष्य को प्राप्त होते हैं, इसके बारे में बताया। किस तरीके से व्यक्ति पापकर्म में लिप्त है और इससे निकलकर कैसे भवसागर तक पहुंच सकता है, इस विषय में राम कथा कैसे सहयोग कर सकती है, इसका विस्तृत स्वरूप महाराज जी ने सबके सम्मुख रखा।
माता पार्वती और शिव जी के विवाह की कथा के साथ एक मनुष्य का गृहस्थ जीवन कैसा होना चाहिए, कौन सी बात बतानी चाहिए, कौन सी बात नहीं बतानी चाहिए।
पिता, मित्र, स्वामी, गुरु के घर बिना बुलाए जा सकते हैं, परंतु समारोह हो तो बिना बुलाए नहीं जाना चाहिए।

गृहस्थ जीवन में तनाव को कैसे सुलझाया जा सकता है, महाराज जी ने बहुत अच्छे से सभी भक्तों के सामने इस विषय को भी सटीकता से रखा। हर समस्या का समाधान कैसे खोजें। हर रिश्ते का महत्व है। इस विषय में महाराज जी ने सभी भक्तों को बड़े ही विस्तृत तरीके से और स्पष्ट वाणी में कथाओं के माध्यम से तथा अपनी अमृतमयी वाणी से अत्यंत ही सुलभ बनाकर कथा प्रेमियों के आगे रखा।
महाराज जी ने बताया कि आज मनुष्य की औसतन आयु 70 वर्ष है, जो ऊपर जी ले उसको बोनस समझना चाहिए। मनुष्य के जीवन के चार पड़ाव हैं। अंतिम समय में सन्यास आश्रम की बात पुराणों में कही गई है और इसका पालन करना चाहिए। इसका अर्थ यह नहीं कि वह घर-परिवार छोड़ दे, बल्कि घर को ही बैकुंठ बनाएं। हनुमान जी की तरह भगवान के नाम का सुमिरन और कीर्तन जीवन का हिस्सा बने। इन सारी बातों को महाराज जी ने बड़ी सुगमता से कथा श्रोताओं के सामने रख सबको धन्य किया।
आज कथा के मुख्य यजमान हरवीर मावी, सह मुख्य यजमान शेर सिंह भाटी, धीरज शर्मा रहे हैं। आज के दैनिक यजमान पी.पी. शर्मा रहे हैं।
इस राम कथा में आज वरिष्ठ प्रचारक ईश्वर दयाल, स्वामी सुशील महाराज, अध्यक्ष आनंद भाटी, पंडित प्रदीप शर्मा, पवन नागर, दिनेश गुप्ता, ममता तिवारी, मनीष डावर, अतुल आनंद फिरे, प्रधान सत्यवीर, मुखिया उमेश गौतम, रोशनी सिंह, वीरपाल मावी, तेज कुमार भाटी, सुंदर भाटी, भगवत भाटी, ज्योति सिंह, अश्विनी शुक्ला, राकेश बैसोया, चित्रा गुप्ता, रश्मि अरोड़ा, गीता सागर, यशपाल नागर, चैनपाल प्रधान, अजय कसाना, पवन भाटी उपस्थित रहे हैं।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।