बुराड़ी में विरोध के बाद जागा प्रशासन, सड़कों की ढलाई शुरू

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (06 April 2026): दिल्ली के बुराड़ी इलाके में बीते शनिवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों द्वारा निकाली गई रैली का असर तेजी से देखने को मिला। स्थानीय लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की और अगले ही दिन सड़क निर्माण कार्य शुरू करा दिया। रैली के दौरान लोगों ने क्षेत्र की जर्जर सड़कों को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। इस विरोध को सकारात्मक रूप में लेते हुए प्रशासन ने बिना देरी किए सुधारात्मक कदम उठाए।

सोमवार को बुराड़ी के अंदरूनी इलाकों वेस्ट संत नगर A2 ब्लॉक की 41 फूटा रोड (हनुमान मंदिर से लेकर राधा कृष्ण मंदिर तक) की ढलाई मशीनों और मजदूरों की मदद से शुरू किया गया। निर्माण कार्य की शुरुआत से स्थानीय लोगों में राहत और संतोष देखने को मिला। लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र के विकास को गति मिलने की उम्मीद है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।