जेपी पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर दो दिवसीय हेल्थ मेडफेस्ट का आयोजन

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (06/04/2026): विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर ग्रेटर नोएडा में विशेष आवश्यकता वाले एथलीट्स के लिए दो दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम स्पेशल ओलंपिक्स भारत–उत्तर प्रदेश और जेपी पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा (Jaypee Public School, Greater Noida) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा। कार्यक्रम 7 और 8 अप्रैल 2026 को सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक जेपी पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार यह “हेल्थ स्क्रीनिंग एवं मेडफेस्ट” विशेष रूप से बौद्धिक दिव्यांगता वाले एथलीट्स के स्वास्थ्य, फिटनेस और सामाजिक समावेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में कैलाश हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा का विशेष सहयोग रहेगा, जहां से विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम एथलीट्स की स्वास्थ्य जांच और परामर्श प्रदान करेगी।

कार्यक्रम के दौरान विशेष एथलीट्स के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा चिकित्सकीय परामर्श भी दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रतिभागियों के लिए फिटनेस और वेलनेस से जुड़े विशेष सत्र भी आयोजित किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

आयोजकों ने बताया कि, इस कार्यक्रम में समावेशी खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया जाएगा कि खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक समावेशन और आत्मविश्वास बढ़ाने का भी प्रभावी जरिया है।

यह हेल्थ मेडफेस्ट गौतमबुद्ध नगर जिले के सभी स्पेशल स्कूलों और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए खुला रहेगा। इच्छुक संस्थाएं, स्कूल और अभिभावक अपने बच्चों के साथ कार्यक्रम में भाग लेकर इस पहल का लाभ उठा सकते हैं। कार्यक्रम के माध्यम से विशेष बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

आयोजकों का कहना है कि “Each One Reach One” के संदेश को आगे बढ़ाते हुए इस तरह के कार्यक्रम समाज में जागरूकता और समावेशिता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके माध्यम से यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों और एथलीट्स को भी समान अवसर और उचित स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभिन्न संस्थाओं और स्वास्थ्य विशेषज्ञों का सहयोग लिया जा रहा है। आयोजकों ने समाज के विभिन्न वर्गों से इस महत्वपूर्ण सामाजिक पहल में शामिल होकर इसे व्यापक स्तर पर पहुंचाने का आग्रह किया है। कार्यक्रम से संबंधित जानकारी के लिए जेपी पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा के हेड ऑफ स्पोर्ट्स नीरज सिंह से संपर्क किया जा सकता है। वहीं, स्पेशल ओलंपिक्स भारत – उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मुकेश शुक्ला ने भी इस पहल को समाज में समावेशी सोच को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।