New Delhi News (05 April 2026): दिल्ली में क्राइम ब्रांच ने एक बड़े नकली दवा रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच के DCP आदित्य गौतम ने बताया कि साइबर सेल को शाहदरा और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से राजधानी में नकली दवाओं की सप्लाई की सूचना मिली थी। इस इनपुट के आधार पर टीम ने शाहदरा में छापेमारी कर मुख्य आरोपी निखिल अरोड़ा को गिरफ्तार किया, जिसके पास से ₹1.20 लाख से अधिक की नकली दवाएं बरामद की गईं।
पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह लंबे समय से संगठित तरीके से काम कर रहा था। शुरुआती गिरफ्तारी के बाद कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने मयंक अग्रवाल और मोहित शर्मा समेत तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह नेटवर्क उत्तर प्रदेश के कई इलाकों तक फैला हुआ था और राजधानी में बड़े स्तर पर नकली दवाओं की आपूर्ति करता था।
जांच के दौरान पुलिस ने मुज़फ़्फ़रनगर में संचालित एक पूरी नकली दवा फैक्ट्री का भी भंडाफोड़ किया। DCP आदित्य गौतम के अनुसार, आरोपी वर्ष 2011-12 से इस अवैध कारोबार में लिप्त थे और लोगों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे थे। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।