New Delhi News (05 April 2026): राजधानी दिल्ली के बुराड़ी में सड़कों की खराब स्थिति को लेकर जनता का गुस्सा अब सड़कों पर उतर आया है। इलाके में जगह-जगह टूटी और धूलभरी सड़कों के कारण लोगों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के दिनों में हालात और बदतर हो जाते हैं, जब धूल के गुबार से लोगों का चलना-फिरना तक मुश्किल हो जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से शिकायतों के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है।
इसी समस्या को लेकर आज विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने मिलकर ‘बुराड़ी बंद’ का आयोजन किया। इस बंद में कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी सहित कई सामाजिक संगठनों, आरडब्ल्यूए, अधिवक्ता समूहों और स्थानीय निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन करते हुए लोगों ने सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी की।
यह प्रदर्शन विशेष रूप से बुराड़ी के विधायक संजीव झा और स्थानीय सांसद मनोज तिवारी के खिलाफ केंद्रित रहा। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि दोनों जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं, खासकर सड़कों के रखरखाव को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं, जिससे आम जनता को लगातार परेशानी झेलनी पड़ रही है।
बुराड़ी से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी मंगेश त्यागी ने इस आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि बुराड़ी बंद में जिस तरह मातृशक्ति, युवाओं, बुजुर्गों, अधिवक्ता संघ और आरडब्ल्यूए ने भागीदारी निभाई, वह क्षेत्र की जागरूकता और एकजुटता को दर्शाता है। उन्होंने सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बदलाव की दिशा में उठाया गया एक मजबूत कदम है।
उन्होंने आगे कहा कि यह आंदोलन अभी शुरुआत है और आने वाले समय में भी इसी तरह एकजुट होकर क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए आवाज उठाई जाएगी। मंगेश त्यागी ने कहा कि जनता का विश्वास और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है, और इसी के बल पर बुराड़ी की तस्वीर बदलने की लड़ाई आगे बढ़ाई जाएगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।