दनकौर में जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, पीड़ित परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (04/04/2026): जनपद गौतमबुद्ध नगर के दनकौर थाना क्षेत्र के ग्राम आजमपुर गढ़ी में जमीन पर कथित अवैध कब्जे को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। गांव के निवासी कपिल भाटी ने कुछ लोगों पर उनकी खरीदी हुई कृषि भूमि पर जबरन कब्जा करने, अवैध निर्माण करने और विरोध करने पर परिवार के साथ मारपीट व धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने इस पूरे प्रकरण में प्रशासन से निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
कपिल भाटी पुत्र सतपाल ने बताया कि उन्होंने अपने भाई सोनू के साथ मिलकर खसरा संख्या 112 स्थित कृषि भूमि को 23 जनवरी 2015 को विधिवत बैनामे के माध्यम से खरीदा था। उनके अनुसार तब से परिवार इस जमीन पर खेती-बाड़ी कर रहा है और जमीन उनके कब्जे में थी।
पीड़ित का आरोप है कि 2 अप्रैल 2026 की रात करीब 11:30 बजे गांव के कुछ दबंग लोगों ने साजिश के तहत उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया। आरोप है कि कथित भूमाफिया अमित बिधूड़ी और उसके परिवार के सदस्यों ने कई मजदूरों और साथियों के साथ मिलकर रातों-रात जमीन पर दीवार खड़ी कर दी और वहां निर्माण कार्य शुरू कर दिया। कपिल का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामलों में नाम सामने आ चुका है।
घटना की जानकारी अगले दिन सुबह तब हुई जब कपिल अपनी जमीन पर पहुंचे और वहां दीवार खड़ी देखी। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस हेल्पलाइन 112 पर कॉल कर घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पीड़ित के मुताबिक उस समय कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
कपिल भाटी का कहना है कि पुलिस के जाने के बाद आरोपियों ने उनके परिवार के साथ दुर्व्यवहार किया। जब उनकी मां और बहन निर्माण कार्य का विरोध करने पहुंचीं तो उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। साथ ही पूरे परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई।
टेन न्यूज से बातचीत में कपिल भाटी ने कहा, रात के समय भू माफियाओं ने हमारी जमीन पर कब्जा कर लिया और सुबह जब मेरी मां और बहन ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उनके साथ मारपीट की गई। हमने तुरंत दनकौर थाने में शिकायत दी, लेकिन अब तक हमारी शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
उन्होंने आगे बताया, हम इस मामले को लेकर डीसीपी से भी मिले हैं और उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी है। उन्होंने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है, लेकिन फिलहाल जमीन पर कब्जा अभी भी बना हुआ है। कपिल का आरोप है कि पुलिस द्वारा इस मामले को राजस्व विभाग से जुड़ा बताकर टालने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा, हमसे कहा जा रहा है कि यह राजस्व से संबंधित मामला है और इसका समाधान वहीं होगा, जबकि हमारी जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया गया है। हम न्याय के लिए लगातार अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं।
पीड़ित परिवार ने इस संबंध में जिलाधिकारी को भी लिखित शिकायत भेजकर पूरी घटना से अवगत कराया है और जमीन से कब्जा हटाने के साथ आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।कपिल भाटी ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों का एक रिश्तेदार वेद, दनकौर थाने के एसएचओ की सरकारी गाड़ी का निजी चालक है। उनका कहना है कि इसी कारण आरोपी खुद को प्रभावशाली मानते हुए बेखौफ होकर इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
इस घटना के बाद गांव में भी नाराजगी का माहौल बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने, अवैध कब्जा हटाने और पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।