जेवर में ओलावृष्टि से फसलें तबाह, जेवर विधायक ने सीएम योगी से लगाई मदद की गुहार
टेन न्यूज नेटवर्क
Jewar News (04/04/2026): गौतमबुद्धनगर जनपद और एनसीआर क्षेत्र में हाल ही में हुई असमय वर्षा और ओलावृष्टि ने किसानों की फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचाया है। विशेष रूप से जेवर क्षेत्र में कई किसानों की तैयार फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वार्ता कर प्रभावित किसानों को राहत दिलाने की मांग की है। उन्होंने आग्रह किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में जल्द से जल्द सर्वे कराया जाए और नुकसान का सही आकलन करते हुए किसानों को अनुमन्य मुआवजा उपलब्ध कराया जाए।
विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि ओलावृष्टि और बारिश के कारण किसानों की सालभर की मेहनत बर्बाद हो गई है। ऐसे में उनके सामने परिवार के भरण-पोषण का संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि किसानों को शीघ्र आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, ताकि वे अगली फसल की तैयारी कर सकें और अपने जीवन-यापन को सुरक्षित रख सकें।
प्रशासन से भी अपेक्षा की जा रही है कि वह मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले और प्रभावित किसानों को समय पर सहायता सुनिश्चित करे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।