नोएडा प्राधिकरण में गणतंत्र दिवस समारोह का भव्य आयोजन, विकास और राष्ट्रनिर्माण पर जोर
टेन न्यूज नेटवर्क
नोएडा (26 जनवरी, 2025): गणतंत्र दिवस के अवसर पर नोएडा प्राधिकरण ने इंदिरा गांधी कला केंद्र में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) लोकेश एम. ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कहा, “भारत एक लोकतांत्रिक और गणतांत्रिक देश है। आज़ादी के समय हम गरीब देश थे, लेकिन हमारे नेताओं ने विजन के साथ काम कर देश को विकास की राह पर अग्रसर किया। नोएडा के 80 गांवों में सुविधाओं की कमी है, लेकिन हम इसे सुधारने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।”

एसीईओ वंदना त्रिपाठी ने कहा, “आज का दिन राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण का प्रतीक है। हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि इस महान देश में जन्मे हैं। हमें सत्य भावना से अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए।”
एसीईओ सतीश पाल ने कहा, “पिछले एक वर्ष में सीईओ सर के नेतृत्व में कई अहम कार्य हुए हैं। नोएडा को उत्तर प्रदेश की शो विंडो के रूप में स्थापित किया गया है। आगामी वर्ष में भी हम और बेहतर काम करेंगे।”
एसीईओ संजय खत्री ने नोएडा को राजस्व सृजन में अग्रणी बताते हुए कहा, “कई परियोजनाएं अपने अंतिम चरण में हैं। हमें गुणवत्ता और स्पीड के साथ काम करना है। हमने पब्लिक कनेक्टिविटी के लिए भी कई कार्यक्रम शुरू किए हैं।”
कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारियों ने विकासशील भारत और राष्ट्र निर्माण में योगदान का संकल्प लिया। गणतंत्र दिवस पर देश के प्रति आभार व्यक्त करते हुए, उन्होंने समर्पित भाव से काम जारी रखने का भरोसा दिलाया।।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।