नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर सफर से पहले पढ़ लें ये ट्रैफिक एडवाइजरी

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (04/04/2026): नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर है। सेक्टर-108 के पास मेजर अंडरपास निर्माण कार्य के चलते 4 अप्रैल 2026 से सर्विस रोड पर यातायात आंशिक रूप से प्रतिबंधित रहेगा और ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस ने आमजन से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए तय किए गए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

ट्रैफिक पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आज 04 मार्च से नोएडा विकास प्राधिकरण द्वारा नोएडा – ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर चैनेज 6.10 किमी (सैक्टर 108 छोटा अण्डरपास) पर मेजर अण्डरपास के निर्माण कार्य किया जाना प्रस्तावित है। जिसके दृष्टिगत नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे के समान्तर सर्विस मार्ग पर नोएडा से ग्रेटर नोएडा की ओर जाने पर सैक्टर 82 उतरने वाले कट से 100 मीटर आगे से सैक्टर 82 एक्सप्रेस-वे चढने वाले कट तक तथा ग्रेटर नोएडा से नोएडा जाने वाले सर्विस मार्ग पर सैक्टर 130 सुल्तानपुर कट से सैक्टर 128 की ओर उतरने वाले कट तक सर्विस मार्ग पर यातायात का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा। सैक्टर 108 छोटा अण्डरपास का निर्माण कार्य प्रारम्भ होने के कारण आमजन को सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराए जाने के दृष्टिगत सर्विस मार्ग के यातायात का डायवर्जन किया जायेगा।

जिसका विवरण निम्नवत् है-

1- नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से सैक्टर 82 उतरने वाले कट से सैक्टर 108 अण्डरपास का प्रयोग कर सैक्टर 127, 128, 129, 132 की ओर जाने वाले वाहन सैक्टर 108 छोटा अण्डरपास से पूर्व बाये टर्न कर एचएमईएल पैट्रोल पम्प के सामने बने सेन्ट्रल वर्ज कट से यू-टर्न कर डबल सर्विस (45 मीटर) मार्ग से जेपी फ्लाईओवर एटीएस विलेज के पास बने लूप से चढकर जेपी फ्लाईओवर होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेगा।

2- सैक्टर 132, 128, 129 की ओर से आने वाला यातायात सैक्टर 128 चढने वाले कट से चढकर दिल्ली/नोएडा की ओर जाने वाला यातायात बख्तावरपुर गोलचक्कर से डबल सर्विस (45 मीटर) मार्ग होकर सैक्टर 127/126 चढने वाले कट से चढकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर गन्तव्य की ओर जा सकेगा।

3- सेक्टर 82, 108, 110 ग्राम गेझा की ओर से आने वाले वाहन सेक्टर 108 छोटा अण्डरपास का प्रयोग कर दिल्ली/नोएडा की ओर जाने वाला यातायात जे०पी० फ्लाईओवर का प्रयोग कर नोएडा की ओर उतरने वाले लूप से उतरकर डबल सर्विस (45 मीटर) मार्ग पर बने सेन्ट्रल वर्ज कट से यू-टर्न कर बाये टर्न कर सैक्टर 130 चढने वाले कट से एक्सप्रेस-वे चढकर गन्तव्य की ओर जा सकेगा।

4- सैक्टर 92, 93 की ओर सर्विस मार्ग से सैक्टर 108 छोटा अण्डरपास का प्रयोग कर दिल्ली/नोएडा की ओर जाने वाला यातायात पंचशील अण्डरपास का प्रयोग कर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेगा।

5- सैक्टर 108 छोटा अण्डरपास से यातायात का आवागमन पूर्णताः प्रतिबन्धित रहेगा।

6- नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर यातायात का आवागमन सुचारू रूप से पूर्व की तरह चलता रहेगा।

उपरोक्तानुसार यातायात डायवर्जन के दौरान आपातकालीन वाहनों (चिकित्सीय / फायर सर्विस) को सकुशल पास कराया जायेगा।

कृपया असुविधा से बचने के लिए वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करे तथा यातायात असुविधा उत्पन्न होने पर यातायात हेल्प लाइन नम्बर 9971009001 पर सम्पर्क कर सकते है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।