New Delhi News (03 अप्रैल 2026): आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रवक्ता अनुराग ढांडा ने पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा पर तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी बयान में अनुराग ढांडा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता निडर होकर लड़ने वाले हैं, लेकिन राघव चड्ढा पिछले कुछ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बोलने से डरने लगे हैं।
अनुराग ढांडा ने कहा, “हम केजरीवाल के सिपाही हैं। निडरता हमारी पहली पहचान है। अगर कोई मोदी से डर जाए तो वह देश के लिए क्या लड़ेगा?” उन्होंने यह भी कहा कि संसद में पार्टी को बोलने का सीमित समय मिलता है और उस समय का उपयोग देश के बड़े मुद्दों पर होना चाहिए, न कि छोटे विषयों पर।
AAP प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि गुजरात में पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी हुई, लेकिन राघव चड्ढा ने संसद में इस मुद्दे को नहीं उठाया। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में वोटिंग अधिकार से जुड़े मुद्दे पर भी उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के खिलाफ प्रस्ताव पर भी राघव चड्ढा ने हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया।
अनुराग ढांडा ने आगे कहा कि जब पार्टी ने सदन से वाकआउट किया, तब भी राघव चड्ढा सदन में बैठे रहे, जो पार्टी की रणनीति के विपरीत था। उन्होंने कहा कि “पिछले कुछ सालों से तुम डर गए हो राघव। मोदी के खिलाफ बोलने से घबराते हो और देश के असली मुद्दों पर आवाज उठाने से बचते हो।”
यह बयान ऐसे समय में आया है जब आम आदमी पार्टी के भीतर संगठनात्मक बदलाव और नेतृत्व को लेकर चर्चाएं तेज हैं। अनुराग ढांडा के इस बयान से पार्टी के अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आते दिखाई दे रहे हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।