New Delhi News (02 April 2026): लोकसभा में CAPF बिल को लेकर जारी बहस के बीच कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Twitter (X) पर वीडियो जारी कर केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला है। अपने वीडियो संदेश में राहुल गांधी ने कहा कि देश की किसी भी पैरामिलिट्री फोर्स में ऐसा नहीं है कि कोई अधिकारी निचले पद से उठकर शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचा हो, जो कि एक गंभीर और चिंताजनक स्थिति है।
वीडियो में राहुल गांधी ने कहा कि पैरामिलिट्री फोर्स के शीर्ष पदों पर बाहरी अधिकारियों की नियुक्ति “थोपी हुई व्यवस्था” है, जिससे फोर्स के भीतर काम कर रहे जवानों और अधिकारियों का मनोबल गिरता है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब किसी संगठन में काम करने वाले लोगों को ही आगे बढ़ने का मौका नहीं मिलेगा, तो उस संगठन की मजबूती कैसे बनी रह सकती है। कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने भी पहले चिंता जताई है, लेकिन सरकार बार-बार उसकी अनदेखी कर रही है। राहुल गांधी के मुताबिक, यह सिर्फ एक प्रशासनिक फैसला नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा से जुड़े जवानों के सम्मान और अधिकारों का सवाल है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।
इसके साथ ही उन्होंने सरकार पर राजनीतिक मंशा का आरोप लगाते हुए कहा कि CAPF बिल ऐसे समय लाया गया जब वे असम दौरे पर थे। उन्होंने सरकार से अनुरोध किया था कि बिल पेश करने में एक-दो दिन की देरी कर दी जाए, ताकि वे संसद में इस पर अपनी बात रख सकें, लेकिन सरकार ने इसे नहीं माना। राहुल गांधी ने इसे लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ बताया। अपने वीडियो संदेश के अंत में राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी पैरामिलिट्री फोर्स के साथ खड़ी है और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सत्ता में आने पर उनकी पार्टी इस व्यवस्था में बदलाव लाएगी, ताकि फोर्स के भीतर से ही योग्य अधिकारियों को नेतृत्व का अवसर मिल सके और जवानों का मनोबल मजबूत हो।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।