New Delhi News (02 April 2026): आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद अशोक मित्तल ने राज्यसभा में पार्टी का नया उपनेता बनाए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पूरी तरह लोकतांत्रिक मूल्यों का पालन करती है और इसी परंपरा के तहत उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अशोक मित्तल ने कहा कि हर सांसद और नेता चाहता है कि उसे समय-समय पर अलग-अलग जिम्मेदारियां मिलें, ताकि वे सीख सकें और पार्टी व देश के लिए बेहतर योगदान दे सकें। उन्होंने बताया कि उनसे पहले यह जिम्मेदारी राघव चड्ढा के पास थी और उससे पहले एन डी गुप्ता इस पद पर थे। यह एक सतत प्रक्रिया है, जिसमें अलग-अलग नेताओं को मौका दिया जाता है।
उन्होंने आगे कहा कि यह परंपरा किसी एक व्यक्ति तक सीमित नहीं रहती, बल्कि समय के साथ जिम्मेदारियां बदलती रहती हैं। अशोक मित्तल के मुताबिक, उनके बाद भी यह जिम्मेदारी किसी और नेता को सौंपी जाएगी, जो पार्टी के विकास और संगठन को मजबूत करने में मदद करेगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।