New Delhi News (02 April 2026): आम आदमी पार्टी के भीतर हलचल तेज होती दिख रही है। हाल ही में पार्टी ने राज्यसभा में अपने संगठनात्मक ढांचे में बदलाव करते हुए राघव चड्ढा को उपनेता पद से हटा दिया। इसके साथ ही पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय से यह भी अनुरोध किया कि उन्हें सदन में बोलने का समय न दिया जाए। इस फैसले ने राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे दिया है और इसे AAP के अंदर बढ़ते मतभेदों से जोड़कर देखा जा रहा है।
इस घटनाक्रम के सामने आने के बाद दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पार्टी को अपने संसदीय दल का नेता नियुक्त करने का पूरा अधिकार है, लेकिन जिस तरह राघव चड्ढा को न केवल पद से हटाया गया बल्कि उन्हें बोलने के अधिकार से भी वंचित करने की सिफारिश की गई, वह असामान्य और चिंताजनक है।
सचदेवा ने आरोप लगाया कि यह घटनाक्रम इस बात का संकेत है कि राघव चड्ढा ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व से दूरी बना ली है। उन्होंने कहा कि इससे पहले स्वाति मालीवाल भी पार्टी नेतृत्व से असहज दिखीं थीं, और अब एक के बाद एक वरिष्ठ नेताओं का दूरी बनाना पार्टी के अंदरूनी हालात को उजागर करता है।
बीजेपी नेता ने आगे कहा कि बेहतर होता कि केजरीवाल नैतिक जिम्मेदारी लेते और असंतुष्ट नेताओं पर स्पष्ट कार्रवाई करते। उन्होंने केजरीवाल को कमजोर नेता बताते हुए आरोप लगाया कि वे न तो विपक्ष का मजबूती से सामना कर पा रहे हैं और न ही अपनी ही पार्टी के भीतर उठ रहे असंतोष को संभाल पा रहे हैं।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।