1984 दंगा पीड़ितों की लड़ाई लड़ने वाले वरिष्ठ वकील और AAP में रहे HS फुल्का BJP में शामिल

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (01 अप्रैल 2026): दिल्ली की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। वरिष्ठ अधिवक्ता एच.एस. फुल्का केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ सहित कई नेताओं की मौजूदगी में औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए।

भाजपा में शामिल होने के बाद एच.एस. फुल्का ने कहा कि वह पिछले 40 वर्षों से 1984 दंगों के पीड़ितों के लिए न्याय की लड़ाई लड़ते आ रहे हैं और इस दौरान भाजपा ने उनका लगातार साथ दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने भाजपा के साथ मिलकर अपनी कानूनी लड़ाई लड़ी और पार्टी के लिए कई महत्वपूर्ण कानूनी मामलों में काम भी किया।

फुल्का ने अपने राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए बताया कि वह 2014 से 2017 तक तीन वर्षों के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ जुड़े रहे, लेकिन उनका भाजपा से जुड़ाव लंबे समय से रहा है। उन्होंने कहा कि अब पंजाब की स्थिति को देखते हुए राजनीति में वापसी का निर्णय लिया है।

पंजाब की कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता जताते हुए फुल्का ने कहा कि राज्य में रंगदारी के लिए फोन आ रहे हैं, कानून व्यवस्था बिगड़ रही है और नशे की समस्या गंभीर होती जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले 13-14 वर्षों में पंजाब की जमीन बंजर होने का खतरा है, लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है।

उन्होंने कहा कि पंजाब की स्थिति को सुधारने के लिए सक्रिय राजनीति में लौटना जरूरी है और इसके लिए भाजपा से बेहतर कोई विकल्प नहीं था।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।