New Delhi News (01 अप्रैल 2026): दिल्ली में सुरक्षा को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली के मेयर राजा इकबाल सिंह के आधिकारिक ईमेल आईडी पर मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस धमकी के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गई हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार, धमकी भरे ईमेल में कथित तौर पर खालिस्तान नेशनल आर्मी का नाम लिया गया है। ईमेल में लिखा गया कि दोपहर 2 बजकर 11 मिनट पर मेयर कार्यालय को बम से उड़ाया जाएगा। धमकी मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।
सूत्रों के मुताबिक, मेयर राजा इकबाल को पहले भी धमकियां मिल चुकी हैं। बताया जा रहा है कि लगभग तीन साल पहले जहांगीरपुरी मस्जिद डेमोलिशन विवाद के बाद से उन्हें लगातार धमकी भरे संदेश मिलते रहे हैं।
धमकी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता (Bomb Squad) और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। मेयर कार्यालय के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है और ईमेल भेजने वाले की पहचान करने के लिए साइबर सेल जांच में जुट गई है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए हर एंगल से जांच कर रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।