निकासी विवाद में दो पक्षों में भिड़ंत: 5 लोग जख्मी, 4 के खिलाफ केस दर्ज
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (01/04/2026): ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के अच्छेपुर गांव में मंगलवार को नाली के पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद (Controversy) इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने से कुल पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, घटना मंगलवार सुबह की है। गांव के निवासी प्रेमपाल ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनका भतीजा योगेंद्र गली से गुजर रहा था। गली में जलभराव होने के कारण आवागमन में दिक्कत हो रही थी। इसी दौरान योगेंद्र ने पानी की निकासी के लिए नाली पर रखी ईंट को हटा दिया, ताकि गंदा पानी बाहर निकल सके।
बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर पड़ोस में रहने वाले दूसरे पक्ष के लोग भड़क गए। आरोप है कि उमेश, नीटू, पूनम और विध्या ने इस पर आपत्ति जताई और देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। आरोपियों ने योगेंद्र पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के दौरान शोर-शराबा सुनकर जब परिवार और आस-पड़ोस के लोग बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो वे भी हमले का शिकार हो गए। इस दौरान लता, भंवरपाल, प्रवीन और विमलेश भी घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए Government Institute of Medical Sciences (GIMS) ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गली में लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है, जिसके कारण अक्सर विवाद की स्थिति बन जाती है। हालांकि इस बार मामूली बात ने बड़ा रूप ले लिया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस निगरानी भी बढ़ा दी गई है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।