नोएडा में श्रमिक वर्ग के लिए खुशखबरी, यमुना प्राधिकरण लाएगा सस्ती आवासीय भूखंड योजना

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (01/04/2026): नोएडा और आसपास के क्षेत्र में रहने वाले श्रमिक वर्ग के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। बता दें कि यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) जल्द ही छोटी साइज के सस्ते आवासीय भूखंडों की नई योजना लेकर आने की तैयारी में है।

मिडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी अनुसार यमुना प्राधिकरण की इस योजना के तहत करीब 40 वर्गमीटर के लगभग 8,000 भूखंड दिए जाने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे मजदूर और कम आय वर्ग के लोग भी अपना घर बनाने का सपना पूरा कर सकें। इसके अलावा सेक्टर-5 में भी एक अलग आवासीय योजना लाने की तैयारी चल रही है। यीडा अप्रैल के पहले हफ्ते में 973 भूखंडों की एक और योजना लॉन्च करने जा रहा है। यह योजना काफी समय से रुकी हुई थी, क्योंकि इसका रेरा पंजीकरण और नई दरों का निर्धारण लंबित था।

दरअसल, 1 अप्रैल से नई आवंटन दरें लागू हो चुकी हैं, जिनमें आवासीय श्रेणी में करीब 3.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद अब योजनाओं को तेजी से लॉन्च करने की तैयारी है। प्राधिकरण ने आने वाले वित्त वर्ष के लिए करीब 11,000 करोड़ रुपये का बजट रखा है। इसमें सबसे ज्यादा जोर भूखंड योजनाओं से होने वाली कमाई पर है। हर बार इन योजनाओं में बड़ी संख्या में लोग आवेदन करते हैं, जिससे एकमुश्त भुगतान के जरिए प्राधिकरण को अच्छा राजस्व मिलता है। श्रमिक वर्ग के लिए प्रस्तावित 8,000 भूखंडों की योजना को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन किसी कारण से इसे अब तक लॉन्च नहीं किया जा सका था। अब उम्मीद है कि इसे भी जल्द ही बाजार में उतारा जाएगा।

वहीं, सेक्टर-15C की 973 भूखंडों वाली योजना भी कई महीनों से अटकी हुई थी। पहले रेरा की प्रक्रिया में देरी हुई और बाद में नई दरें तय होने के चलते इसे आगे बढ़ाया गया। अब यह योजना भी जल्द शुरू होने वाली है।

यमुना प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह के अनुसार, नई योजनाओं की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है और जो योजनाएं पहले से रेरा में रजिस्टर्ड हैं, उन्हें जल्द ही लॉन्च कर दिया जाएगा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।