योगी सरकार का छात्रों को बड़ा तोहफा: 28 लाख छात्रों के खातों में 3,350 करोड़ ट्रांसफर
टेन न्यूज नेटवर्क
Lucknow News (31/03/2026): उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छात्रों और जरूरतमंद परिवारों को बड़ी आर्थिक सहायता प्रदान की। इस दौरान लाखों छात्रों के खातों में छात्रवृत्ति राशि सीधे ट्रांसफर की गई, साथ ही राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत भी आर्थिक मदद जारी की गई।
लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में वंचित एवं कमजोर वर्ग के कक्षा 9, 10 और दशमोत्तर के कुल 27,99,982 छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में ₹3,350 करोड़ की छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति की राशि सीधे भेजी गई। यह राशि डिजिटल माध्यम से सीधे लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गई, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित हुई।
इसके साथ ही ‘राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना’ के अंतर्गत 33,334 आश्रित लाभार्थियों को ₹100 करोड़ की आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई। यह सहायता उन परिवारों को दी गई है, जिनके मुख्य कमाने वाले सदस्य की आकस्मिक मृत्यु हो चुकी है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का उद्देश्य बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों तक लाभ पहुंचाना है। छात्रवृत्ति योजना के तहत अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं को शामिल किया गया है।
उन्होंने तकनीक के उपयोग पर विशेष जोर देते हुए कहा कि अब छात्रवृत्ति की राशि सीधे बैंक खातों में पहुंच रही है, जिससे बिचौलियों की भूमिका खत्म हुई है और पारदर्शिता बढ़ी है।
प्रदेश में बड़ी संख्या में छात्रों को इस योजना का लाभ मिल रहा है, जिससे उनकी शिक्षा जारी रखने में आर्थिक सहायता मिल रही है। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं भी दी गईं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।