दिल्ली में गौसेवा को बड़ा प्रोत्साहन: CM रेखा गुप्ता ने जारी किए 20.26 करोड़
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (30 March 2026): राजधानी दिल्ली में निराश्रित गौवंश (Stray Cattle) के संरक्षण और पशु कल्याण (Animal Welfare) को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने बड़ा कदम उठाया है। सोमवार को मुख्यमंत्री जन सेवा सदन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने राजधानी की गौशालाओं (Gaushala) को लीज विस्तार (Lease Extension) के प्रमाणपत्र प्रदान किए और आधुनिक बायोगैस इंफ्रास्ट्रक्चर (Biogas Infrastructure) के लिए आर्थिक सहायता भी जारी की।
दिल्ली सरकार ने इस पहल के तहत कुल 20.26 करोड़ रुपये जारी किए हैं, जिसमें 7.64 करोड़ रुपये जून 2024 से मार्च 2025 तक के बकाया भुगतान के लिए और 12.62 करोड़ रुपये अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 तक के चारे के खर्च के लिए दिए गए हैं। इस सहायता से गौशालाओं में निराश्रित गायों के भोजन, इलाज और सुरक्षित आवास की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पशुपालन इकाई के तहत संचालित सुल्तानपुर डबास, रेवला खानपुर, हरेवली और सुरहेड़ा स्थित गौशालाओं के प्रतिनिधियों को चारा भुगतान, बकाया रकम और लाइसेंस व लीज नवीनीकरण से संबंधित आदेश भी सौंपे। ये गौशालाएं स्थानीय निकायों द्वारा लाए गए निराश्रित गोवंश की देखभाल करती हैं।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार निराश्रित गौवंश को सुरक्षित ठिकाना उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में 10 आधुनिक गौशालाओं के विकास पर काम शुरू किया जाएगा और भविष्य में 40 गौशालाओं को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने कहा कि गौशालाओं को केवल आश्रय स्थल नहीं, बल्कि सेवा और करुणा के केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। साथ ही गोबर से स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन (Clean Energy) को बढ़ावा देने के लिए बायोगैस प्रणाली को भी मजबूत किया जाएगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण (Environment Protection) और स्वच्छता (Cleanliness) को बढ़ावा मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में आवारा पशुओं, विशेषकर बेसहारा गायों का संरक्षण बेहद जरूरी है और सरकार इस दिशा में लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि गौशाला प्रबंधन और सरकार के संयुक्त सहयोग से राजधानी में पशु कल्याण की दिशा में बेहतर परिणाम हासिल किए जाएंगे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।