नोएडा एयरपोर्ट से आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी ने भरी पहली उड़ान

टेन न्यूज नेटवर्क

Jewar News (29/03/2026): नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ऐतिहासिक उद्घाटन पर उत्तर प्रदेश सरकार के राजकीय वायुयान ने जेवर रनवे से अपनी पहली उड़ान भरी, जिसमें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा से लखनऊ तक का सफर तय किया। यह उड़ान न केवल एयरपोर्ट के संचालन की औपचारिक शुरुआत का प्रतीक बनी, बल्कि प्रदेश में बेहतर कनेक्टिविटी और तेज विकास के नए द्वार भी खोल दी।

विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश से राजधानी तक की दूरी अब और अधिक सहज और तेज हो जाएगी, जिससे व्यापार, निवेश और आवागमन को सीधा लाभ मिलेगा। जेवर एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन यूपी के उड्डयन इतिहास में नया अध्याय जोड़ने वाला माना जा रहा है। इस अवसर पर अधिकारियों और आम नागरिकों ने भी एयरपोर्ट की आधुनिक सुविधाओं और रनवे की क्षमता की सराहना की।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।