Greater Noida Authority ने पानी के बकायेदारों को दिया अल्टीमेटम, इस तारीख तक जमा करें बिल

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (27/03/2026): ग्रेटर नोएडा में पानी के बिल (Water Bills) नहीं चुकाने वालों के लिए अब सख्ती शुरू होने जा रही है। ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (Greater Noida Authority) ने 31 मार्च तक सभी लंबित पानी के बिल जमा करने की अंतिम तारीख तय कर दी है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अनुसार, शहर में कुल करीब 51,000 पानी के कनेक्शन हैं, जिनमें से 29,000 से ज्यादा उपभोक्ताओं पर बकाया है। इन बकायों की कुल राशि लगभग 270 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। सबसे ज्यादा बकाया बिल्डर ग्रुप हाउसिंग परियोजनाओं पर है। करीब 92 प्रोजेक्ट्स पर लगभग 150 करोड़ रुपये का बकाया दर्ज है। इसके अलावा हजारों आवासीय मकान, औद्योगिक इकाइयां, संस्थान और कुछ आईटी व कमर्शियल प्रतिष्ठान भी बकायेदारों में शामिल हैं।

अधिकारियों का कहना है कि पिछले कई महीनों से नोटिस भेजे जा रहे थे, लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोगों ने भुगतान नहीं किया। अब प्राधिकरण ने साफ कर दिया है कि 31 मार्च के बाद बकाया रकम पर पूरे वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ब्याज लगाया जाएगा। इसके साथ ही, जिन उपभोक्ताओं ने समय पर भुगतान नहीं किया, उनके कनेक्शन अप्रैल से काटे भी जा सकते हैं। अधिकारियों ने कहा कि अब तक लोगों को असुविधा से बचाने के लिए सख्त कार्रवाई टाली जा रही थी, लेकिन लगातार बकाया बढ़ने से व्यवस्था पर असर पड़ रहा है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण प्राधिकरण ने लोगों से अपील की है कि वे तय समय सीमा से पहले अपने बिल जमा कर दें। उपभोक्ता ऑनलाइन पोर्टल के जरिए भी अपना बकाया चेक और भुगतान कर सकते हैं। SMS और ईमेल के माध्यम से भी जानकारी दी जा रही है। और 31 मार्च तक बिल भरें, वरना ब्याज और कनेक्शन कटने की कार्रवाई के लिए तैयार रहें।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।