देश में लगेगा लॉकडाउन?, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने क्या ट्वीट किया

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (27 March 2026): वैश्विक अस्थिरता और ऊर्जा संकट के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने देशवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा है कि भारत में लॉकडाउन को लेकर फैल रही अफवाहें पूरी तरह बेबुनियाद हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि सरकार के स्तर पर ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है और लोगों को भ्रमित होने की जरूरत नहीं है।

मंत्री ने बताया कि मौजूदा वैश्विक हालात अभी भी अनिश्चित बने हुए हैं, लेकिन सरकार ऊर्जा, सप्लाई चेन और आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता पर रियल-टाइम निगरानी कर रही है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के बावजूद देश में ईंधन और जरूरी संसाधनों की आपूर्ति को बिना बाधा जारी रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क और तैयार है। मंत्री पुरी ने कहा कि भारत ने पहले भी वैश्विक संकटों के बीच मजबूती दिखाई है और इस बार भी सरकार समय पर, सक्रिय और समन्वित तरीके से फैसले ले रही है ताकि किसी भी तरह की परेशानी से नागरिकों को बचाया जा सके।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि ऐसे समय में शांत और जिम्मेदार बने रहें तथा अफवाहों पर ध्यान न दें। मंत्री ने चेतावनी दी कि बेवजह डर और भ्रम फैलाना गैर-जिम्मेदाराना है और इससे स्थिति बिगड़ सकती है। सरकार ने साफ किया है कि देश में सभी जरूरी सेवाएं और आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।