हवा में एयर इंडिया की फ्लाइट में फिर आई गड़बड़ी!, 7 घंटे बाद लौटी दिल्ली

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (26 March 2026): एयर इंडिया की लंदन जाने वाली फ्लाइट AI-111 को गुरुवार को बीच रास्ते से वापस लौटना पड़ा। तकनीकी खराबी की आशंका के चलते विमान ने सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र से यू-टर्न लिया और करीब 7 घंटे बाद सुरक्षित रूप से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर लैंडिंग की। इस घटना ने यात्रियों में चिंता पैदा कर दी।

बताया गया कि यह फ्लाइट सुबह 6:13 बजे दिल्ली के IGI एयरपोर्ट से हीथ्रो एयरपोर्ट के लिए रवाना हुई थी। उड़ान के दौरान विमान से कुछ असामान्य आवाजें सुनाई देने लगीं, जिसके बाद एहतियातन पायलट ने विमान को वापस मोड़ने का निर्णय लिया। फ्लाइट करीब 3,300 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी थी, जब यह फैसला लिया गया। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। तकनीकी खराबी की आशंका के चलते विमान को वापस बुलाया गया और अब इसका विस्तृत निरीक्षण किया जा रहा है। एयरलाइन के मुताबिक, सभी यात्रियों को आवश्यक सुविधाएं, जैसे भोजन और अन्य सहायता उपलब्ध कराई गई।

यह पहली बार नहीं है जब ऐसी घटना सामने आई हो। इससे पहले भी इसी महीने एयर इंडिया की वैंकूवर जाने वाली फ्लाइट और न्यूयॉर्क से दिल्ली आने वाली उड़ान को तकनीकी कारणों से बीच रास्ते से वापस लौटना पड़ा था। इन घटनाओं ने एयरलाइन की तकनीकी विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, हाल ही में IndiGo की दिल्ली से मैनचेस्टर जा रही फ्लाइट भी करीब 7 घंटे उड़ान भरने के बाद वापस लौटी थी, हालांकि उस मामले में कारण हवाई क्षेत्र पर लगे प्रतिबंध बताए गए थे। लगातार हो रही ऐसी घटनाएं विमानन क्षेत्र में सुरक्षा और संचालन को लेकर नई चिंताएं पैदा कर रही हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।