गौतमबुद्ध नगर में बीजेपी की बड़ी बैठक, पीएम मोदी के कार्यक्रम पर फोकस

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (26/03/2026): भारतीय जनता पार्टी जनपद गौतमबुद्ध नगर जिला कार्यालय तिलपता गोलचक्कर पर बुधवार को मॉनिटरिंग टीम के सदस्यों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी सुभाष यदुवंश एवं प्रदेश संयोजक अभिषेक कौशिक का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

बैठक में 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, के प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति एवं कार्ययोजना तैयार की गई। सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंशी ने कहा कि मॉनिटरिंग टीम जिला मंडलों तक बसों के संचालन बस प्रमुखों बस के प्रस्थान और अन्य व्यवस्थाओं की निगरानी करेगी ताकि किसी भी जनसभा में आने वाले लोगों को कोई दिक़्क़त न रहे।

जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की गति और जनसेवा का संकल्प निरंतर मजबूत हो रहा है।एयरपोर्ट का उद्घाटन लोकार्पण समारोह एवं जनसभा ऐतिहासिक होगी ऐतिहासिक सफलता के लिए सभी कार्यकर्ता लगे हुए हैं।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।