ग्रेटर नोएडा के रीलखा गांव में मंदिर की मूर्ति क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में आक्रोश

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (25/03/2026): दनकौर कोतवाली क्षेत्र के रीलखा गांव में एक प्राचीन मंदिर में स्थापित देवी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आने के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग बड़ी संख्या में मंदिर परिसर में एकत्र हो गए और इस कृत्य के खिलाफ कड़ी नाराजगी जताई।

ग्रामीणों के अनुसार, मंगलवार देर रात किसी समय मंदिर के भीतर स्थापित मूर्ति को नुकसान पहुंचाया गया। सुबह जब लोगों को इसकी जानकारी मिली तो गांव में आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोगों ने गांव के ही एक युवक पर इस घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आरोपी ने न केवल प्रतिमा को तोड़ा, बल्कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली आपत्तिजनक बातें भी कही।

घटना से नाराज ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल देर रात दनकौर कोतवाली पहुंचा और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत करने वालों में कई स्थानीय निवासी शामिल रहे, जिन्होंने पुलिस से तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।

ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रकार की घटना से न केवल उनकी आस्था को ठेस पहुंची है, बल्कि गांव की शांति व्यवस्था भी प्रभावित होने का खतरा उत्पन्न हो गया है। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

मामले को लेकर दनकौर कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि प्राप्त शिकायत के आधार पर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पुलिस ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है।प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।