मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला विकास एवं खेलकूद प्रोत्साहन समिति की समीक्षा बैठक संपन्न

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (20/03/2026): मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को जिला विकास एवं खेलकूद प्रोत्साहन समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में खेल सुविधाओं के विकास, खिलाड़ियों को प्रोत्साहन एवं खेल गतिविधियों के विस्तार से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समीक्षा की गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद में संचालित खेल गतिविधियों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि खेल सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को आवश्यक संसाधन समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराए जाएं तथा उभरती खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रभावी एवं योजनाबद्ध कार्यवाही की जाए, जिससे जनपद के खिलाड़ी राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।

बैठक के दौरान मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट को सिंथेटिक बनाए जाने, स्टेडियम में प्रशिक्षक एवं कंप्यूटर ऑपरेटर के अनुबंध नवीनीकरण, तथा विभिन्न स्तरों पर पदक विजेता खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार एवं स्पोर्ट्स किट उपलब्ध कराने के प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया। इसके अतिरिक्त स्टेडियम एवं जिला खेल कार्यालय के लिए हॉकी, फुटबॉल, हैंडबॉल, वॉलीबॉल एवं टेबल टेनिस के उपकरण जेम पोर्टल के माध्यम से क्रय किए जाने, बास्केटबॉल संचालन हेतु आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने तथा जिम के लिए वेट एवं अन्य उपकरणों की खरीद पर भी चर्चा की गई।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कबड्डी मैदान को टीन शेड से आच्छादित करने, मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में वाटर कूलर हेतु टीन शेड की व्यवस्था करने तथा कबड्डी ग्राउंड को कवर करने के प्रस्तावों पर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।

बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार, प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉक्टर परवेज अली, राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मनजीत सिंह सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।