बीटा-1 सेक्टर के पार्कों का निरीक्षण, टूटा जिम और फुटपाथ जल्द होंगे दुरुस्त | Greater Noida Authority

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (17/03/2026): ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के उद्यान विभाग के डीजीएम एस.के. जैन ने सोमवार को सेक्टर बीटा-1 के विभिन्न पार्कों का निरीक्षण किया। इस दौरान आरडब्ल्यूए की अध्यक्ष संगीता शर्मा, महासचिव हरेन्द्र भाटी, उपाध्यक्ष राजबीर सिंह, सुपरवाइजर चमन नागर और ठेकेदार अजय सिसोदिया भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान बी ब्लॉक स्थित पार्क में बना ओपन जिम क्षतिग्रस्त पाया गया। इस पर अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जिम उपकरणों की मरम्मत का कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा, ताकि स्थानीय निवासियों को फिर से सुविधाएं मिल सकें।इसके अलावा सेक्टर के लगभग सभी पार्कों में फुटपाथ टूटे हुए पाए गए। अधिकारियों ने इनकी मरम्मत भी प्राथमिकता के आधार पर कराने की बात कही। निरीक्षण के दौरान पार्कों की साफ-सफाई, हरियाली और रखरखाव से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

बताया गया कि वर्तमान में पार्कों में घास कटाई का कार्य जारी है और नियमित रूप से पानी भी डाला जा रहा है। आने वाले दिनों में टूट-फूट की मरम्मत, नई घास लगाने और अन्य सुधार कार्यों को भी गति दी जाएगी। आरडब्ल्यूए महासचिव हरेन्द्र भाटी ने उम्मीद जताई कि प्राधिकरण द्वारा दिए गए आश्वासन के अनुसार जल्द ही सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे, जिससे सेक्टर के पार्क पहले की तरह व्यवस्थित और सुन्दर बन सकें।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।