फैमिली कोर्ट में खत्म होगा ‘डर का माहौल’, CJI ने जजों और वकीलों को लेकर क्या कहा?

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (17 March 2026): देश के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने फैमिली कोर्ट की कार्यप्रणाली में बड़ा बदलाव सुझाते हुए कहा है कि अदालतों का माहौल आम लोगों, खासकर बच्चों के लिए सहज और भयमुक्त होना चाहिए। उन्होंने जजों और वकीलों से पारंपरिक काला कोट और गाउन न पहनने की सलाह दी, ताकि कोर्ट का वातावरण कम औपचारिक और अधिक मानवीय बन सके।

रोहिणी में नए फैमिली कोर्ट परिसर के शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीजेआई ने कहा कि पारिवारिक विवादों को सामान्य दीवानी मामलों की तरह नहीं देखा जा सकता। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि पुलिस अधिकारी भी इन अदालतों में वर्दी पहनकर न आएं, जिससे पक्षकारों और बच्चों के मन में डर का माहौल न बने।

सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि फैमिली कोर्ट का उद्देश्य सिर्फ कानूनी विवादों का निपटारा नहीं, बल्कि रिश्तों को सुधारना और बचाना भी है। उन्होंने प्रस्ताव रखा कि इन अदालतों को ‘पारिवारिक समाधान केंद्र’ कहा जा सकता है, क्योंकि यहां आने वाले लोग कभी एक-दूसरे के करीबी रहे होते हैं और आज भी साझा जिम्मेदारियां निभाते हैं।

इस दौरान सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश मनमोहन ने कहा कि दिल्ली की न्यायपालिका के सामने बजट, कोर्ट रूम और आवास की कमी जैसी बड़ी चुनौतियां हैं। वहीं, दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय भी कार्यक्रम में मौजूद रहे और न्यायिक ढांचे को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम में मौजूद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि न्याय वही है जो लोगों को आसानी से और समय पर मिल सके। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार न्यायपालिका के साथ मिलकर कोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने पर काम कर रही है, जिससे पारिवारिक मामलों की सुनवाई अधिक तेज, संवेदनशील और प्रभावी हो सकेगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।