यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में बड़े निवेश को मिली रफ्तार, तीन कंपनियों को भूमि आवंटित

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (17/03/2026): यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) क्षेत्र में औद्योगिक विकास को नई गति देने के लिए निवेश परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। ‘इनवेस्ट यूपी’ की संस्तुति के आधार पर विभिन्न औद्योगिक इकाइयों की स्थापना हेतु कंपनियों को भूमि आवंटित की गई है, जिनके लिए जल्द ही आवंटन पत्र जारी किए जाएंगे।

यमुना प्राधिकरण द्वारा सेक्टर-10 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड को लगभग 154 एकड़ भूमि आवंटित की गई है। कंपनी यहां ट्रैक्टर और निर्माण उपकरणों के निर्माण के लिए एक अत्याधुनिक विनिर्माण इकाई स्थापित करेगी। इस परियोजना के जरिए करीब 2029 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है, जिससे लगभग 4000 लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

इसी क्रम में सेक्टर-8डी में सीएनएच इंडस्ट्रियल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को 100 एकड़ भूमि दी गई है। कंपनी इस भूमि पर ट्रैक्टर निर्माण सहित अन्य औद्योगिक उत्पादों के लिए उत्पादन इकाई स्थापित करेगी। इस परियोजना में भारी निवेश की संभावना जताई जा रही है, जिसके माध्यम से लगभग 1200 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

इसके अलावा सन ऑर्गेनिक इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड को भी सेक्टर-8डी में 30,000 वर्गमीटर भूमि आवंटित की गई है। कंपनी यहां ड्राई फ्रूट प्रोसेसिंग और पैकेजिंग से संबंधित विनिर्माण इकाई स्थापित करेगी। इस परियोजना से क्षेत्र में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को बढ़ावा मिलने के साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में लगातार हो रहे निवेश से न केवल औद्योगिक गतिविधियों को बल मिलेगा, बल्कि क्षेत्रीय आर्थिक विकास को भी नई दिशा मिलेगी। साथ ही, इन परियोजनाओं के धरातल पर उतरने से गौतम बुद्ध नगर और आसपास के क्षेत्रों में रोजगार के व्यापक अवसर उपलब्ध होने की संभावना है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।