बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन का दिल्ली आगमन, सीएम रेखा गुप्ता समेत अन्य नेताओं ने किया जोरदार स्वागत
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (17 March 2026): भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद मंगलवार को दिल्ली पहुंचे। IGI एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए पार्टी के कई बड़े नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। ढोल-नगाड़ों और जोरदार नारों के बीच उनका भव्य स्वागत किया गया, जिससे पूरे माहौल में उत्साह देखने को मिला।
इस दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता खुद एयरपोर्ट पहुंचकर नितिन नवीन का स्वागत किया। उनके साथ वीरेंद्र सचदेवा, मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और आशीष सूद सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका अभिनंदन किया। इसके अलावा सांसद बांसुरी स्वराज और मनोज तिवारी भी स्वागत में शामिल हुए। नेताओं ने इसे पार्टी के लिए महत्वपूर्ण क्षण बताया और कहा कि राज्यसभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी से संगठन और सरकार के कामकाज में और मजबूती आएगी।
सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि अब जब नितिन नवीन राज्यसभा में पहुंच गए हैं, तो पूरे देश और पार्टी को चलाना उनके लिए और आसान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी ने सभी पांच सीटों पर जीत हासिल की है और सभी सदस्यों ने अपने विवेक से मतदान किया है, जिससे यह जीत और भी महत्वपूर्ण बन गई है। वहीं सांसद बांसुरी स्वराज ने नितिन नवीन को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत नरेंद्र मोदी की नीतियों पर जनता के भरोसे का परिणाम है। उन्होंने बिहार के लोगों को भी धन्यवाद दिया और विपक्ष, खासकर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि इन नतीजों से स्पष्ट है कि उनके अपने कार्यकर्ता भी उनसे दूर हो रहे हैं।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।