नोएडा से महाकुंभ के लिए विशेष बस सेवा शुरू, हर घंटे मिलेगा प्रयागराज के लिए परिवहन
टेन न्यूज नेटवर्क
नोएडा (23 जनवरी 2025): महाकुंभ मेला 2025 के लिए श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए नोएडा से प्रयागराज जाने के लिए विशेष बस सेवा का संचालन शुरू कर दिया गया है। इस योजना के तहत, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, कौशांबी और आनंद विहार से श्रद्धालुओं को महाकुंभ के अमृत स्नान के लिए सीधे प्रयागराज भेजने की व्यवस्था की गई है।
आज से (23 जनवरी) से नोएडा डिपो से हर घंटे प्रयागराज के लिए बसें चलने लगी हैं। रोडवेज के स्थानीय अधिकारियों ने इस अभियान के तहत यात्रा की सभी आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित करने की पूरी तैयारी की है। दूसरी अमृत स्नान की तिथि के मद्देनजर यह विशेष बस सेवा शुरू की गई है, जिसे महाकुंभ फेज-2 के तहत लागू किया गया है।
सुरक्षा व्यवस्था पर खास ध्यान दिया गया है। बस स्टैंड पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है, और वहाँ पर First Aid बॉक्स और GPS ट्रैकिंग की व्यवस्था भी की गई है। साथ ही, यात्री टिकट की बुकिंग ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से कर सकते हैं।
गौतमबुद्धनगर रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार सिंह ने कहा कि, “प्रयागराज जाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। परिवहन निगम ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है। फेज-2 के तहत श्रद्धालुओं को आरामदायक यात्रा का अनुभव देने के लिए हर संभव कदम उठाए गए हैं।”
इसके अलावा, श्रद्धालुओं को विभिन्न स्थानों से बसों में यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न हो, इसके लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और यात्री सुविधाओं का ध्यान रखा गया है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।