तेल संकट के बीच पाकिस्तान ने सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में की 5–30% कटौती
टेन न्यूज नेटवर्क
National News (15/03/2026): तेल की बढ़ती कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच पाकिस्तान सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में कटौती का ऐलान किया है। सरकार के मुताबिक राज्य स्तर के कई सरकारी कर्मचारियों के वेतन में 5 प्रतिशत से लेकर 30 प्रतिशत तक की कमी की जाएगी।
इसके अलावा संघीय कैबिनेट से जुड़े कर्मचारियों को अगले दो महीनों तक वेतन नहीं देने का भी निर्णय लिया गया है। सांसदों (MPs) के वेतन में भी लगभग 25 प्रतिशत की कटौती लागू की जाएगी।
सरकारी खर्चों को कम करने के लिए पाकिस्तान में सरकारी वाहनों के उपयोग पर भी सख्ती की गई है। जानकारी के अनुसार अगले दो महीनों तक करीब 60 प्रतिशत सरकारी वाहन नहीं चलाए जाएंगे।
इसके साथ ही कई प्रशासनिक कदम भी उठाए गए हैं। कुछ क्षेत्रों में स्कूल अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं, जबकि सरकारी दफ्तरों में लगभग 50 प्रतिशत कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था दी गई है।
बताया जा रहा है कि, पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतें पहले ही काफी बढ़ चुकी हैं, जिससे आम लोगों और सरकारी व्यवस्था पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव बना हुआ है। सरकार का कहना है कि इन फैसलों का उद्देश्य मौजूदा आर्थिक स्थिति के बीच सरकारी खर्चों को नियंत्रित करना है।
डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥
टिप्पणियाँ बंद हैं।