वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया का दवा – दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनेगी

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (23 जनवरी 2025): टीवी की दुनिया के मशहूर एवं वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया ने दिल्ली विधान सभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। दीपक चौरसिया ने स्पष्ट रूप से कहा कि ये चुनाव अरविंद केजरीवाल के लिए काफी मुश्किल है।

दरअसल एक निजी न्यूज चैनल के कार्यक्रम में अपनी बात रखते हुए वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया ने कहा कि, “मैं पहले दिन से ये कह रहा हूं कि ये केजरीवाल के लिए सबसे मुश्किल चुनाव है और मेरी कैलकुलेशन के हिसाब से दिल्ली में इस बार भी निर्णय एकतरफा ही होगा और वो एकतरफा निर्णय केजरीवाल के लिए आना मुश्किल लगता है।” आगे उन्होंने कहा कि, बहुमत के आंकड़े तक बीजेपी जा रही है।

बता दें कि दिल्ली में विधान सभा चुनाव 2025 के लिए प्रचार अभियान जोरों पर है। सभी राजनीतिक पार्टियां और अलग अलग पार्टियों के प्रत्याशी पूरी दमखम के साथ मैदान में उतर रहे हैं। ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि दिल्ली की जनता किसे अपना मत देगी और कौन बहुमत का आंकड़ा पार करने में सफल होगा। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 05 फरवरी को मतदान होगा और 08 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे।।

 

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।