नारी सशक्तिकरण की आवाज बनीं शनाया शर्मा, ‘नारी अस्तित्व अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (14 मार्च 2026): प्रसिद्ध अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता शनाया शर्मा (Shanaya Sharma) को उनके सामाजिक योगदान और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रतिष्ठित नारी अस्तित्व अवॉर्ड 2026 (Nari Astitva Award 2026) से सम्मानित किया गया। यह सम्मान जीएसआईएलएडु सोसाइटी (GSILEDU Society), मां सीता रसोई (Maa Sita Rasoi), नेकी की राह (Neki Ki Rah) और सनातन पथ (Sanatan Path) जैसे सामाजिक संगठनों द्वारा प्रदान किया गया, जो समाज में सकारात्मक बदलाव और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।
यह अवॉर्ड उन महिलाओं को दिया जाता है जिन्होंने समाज में उल्लेखनीय योगदान देकर दूसरों के लिए प्रेरणा (Inspiration) का कार्य किया है। शनाया शर्मा (Shanaya Sharma) को यह सम्मान उनके द्वारा महिला सशक्तिकरण (Women Empowerment), सामाजिक सेवा (Social Welfare) और जनकल्याण के लिए किए गए प्रयासों के चलते प्रदान किया गया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद अपने संदेश में शनाया शर्मा ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए अत्यंत गर्व और विनम्रता (Gratitude) का क्षण है। उन्होंने कहा कि उन्हें उन संगठनों के साथ जुड़कर खुशी होती है जो समाज के उत्थान (Social Upliftment) के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने इस अवसर पर जगत गुरु रामभद्राचार्य (Jagat Guru Rambhadracharya), डॉ. गौरव शर्मा (Dr. Gaurav Sharma) – अध्यक्ष जीएसआईएलएडु सोसाइटी, मनप्रीत कौर (Manpreet Kaur) – मां सीता रसोई, तथा कार्यक्रम के आयोजकों आचार्य रामचंद्रदास महाराज (Acharya Ramchandradass Ji Maharaj), चित्र विचित्र बिहारी दास महाराज (Chitra Vichitra Bihari Das Ji Maharaj) और श्रीमद जगद्गुरु भैयाजी महाराज, बल्लभगढ़ वाले (Srimad Jagadguru Bhaiya Ji Maharaj) का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन सभी की समाज सेवा और सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता अत्यंत प्रेरणादायक है।
नारी अस्तित्व अवॉर्ड 2026 न केवल शनाया शर्मा के कार्यों की सराहना है, बल्कि यह उन सभी महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का प्रतीक है जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।