पार्षदों को CGHS दरों पर इलाज की सुविधा, महापौर राजा इक़बाल सिंह की बड़ी पहल

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (12 मार्च 2026): दिल्ली नगर निगम ने जनप्रतिनिधियों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। दिल्ली के महापौर सरदार राजा इक़बाल सिंह ने जानकारी दी कि निगम ने अपने वर्तमान पार्षदों को निजी स्वास्थ्य संस्थानों में केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना (CGHS) की दरों पर चिकित्सा उपचार की सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया है। इस फैसले से पार्षदों और उनके पात्र आश्रितों को किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

महापौर ने बताया कि इस नई व्यवस्था के तहत दिल्ली नगर निगम के वर्तमान पार्षद और उनके पात्र आश्रित सूचीबद्ध निजी अस्पतालों, नेत्र केंद्रों, दंत चिकित्सालयों और डायग्नोस्टिक केंद्रों में विभिन्न प्रकार की चिकित्सीय जांच और उपचार CGHS की निर्धारित दरों पर प्राप्त कर सकेंगे। इससे पार्षदों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी तथा चिकित्सा पर होने वाला खर्च भी कम होगा।

सरदार राजा इक़बाल सिंह ने कहा कि पार्षद वर्ष भर नागरिकों की समस्याओं के समाधान और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय रहते हैं। ऐसे में उनके और उनके परिवारों के लिए विश्वसनीय तथा किफायती चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है। यह पहल उनके स्वास्थ्य और कल्याण को ध्यान में रखते हुए की गई है।

उन्होंने आगे कहा कि CGHS दरों की सुविधा मिलने से पार्षद निजी स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकीय परामर्श, आवश्यक जांच और उपचार आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही मान्यता प्राप्त स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के माध्यम से चिकित्सा सेवाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया भी अधिक सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनेगी। महापौर ने यह भी स्पष्ट किया कि दिल्ली नगर निगम अपने जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों के कल्याण के लिए लगातार प्रयासरत है। यह निर्णय उसी प्रतिबद्धता का हिस्सा है, जिसके तहत जनसेवा में लगे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और संस्थागत सहयोग प्रणाली को मजबूत करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।