ग्रेटर नोएडा साइट-4 इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में भीषण आग, ब्लास्ट होने की संभावना
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (11/03/2026): ग्रेटर नोएडा के Site 4 Industrial Area Greater Noida में स्थित D-79 नंबर की फैक्ट्री में भीषण आग लगने की खबर सामने का रही हैं। बताया जा रहा है कि यह पेंट और केमिकल बनाने की फैक्ट्री है। आग लगने के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।
ग्रेटर नोएडा के व्यापारी Mukul Goyal ने बताया कि फैक्ट्री में लगी आग काफी भयंकर है। यह केमिकल बनाने वाली फैक्ट्री है और चारों तरफ काला धुआं दिखाई दे रहा है। दमकल की टीम मौके पर मौजूद है और आग बुझाने का प्रयास कर रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग काफी तेज है और फैक्ट्री से काला धुआं लगातार उठता दिखाई दे रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि आग लगने के दौरान फैक्ट्री में ब्लास्ट भी हुआ हो सकता है, हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
वहीं इस मामले में फायर ब्रिगेड के अधिकारियों से भी बात करने की कोशिश की जा रही है। उनका बयान मिलने के बाद खबर को अपडेट किया जाएगा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।