लोकसभा में अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बहस शुरू

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (11 March 2026): संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का आज तीसरा दिन है। दोनों सदनों की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई। मंगलवार को लोकसभा में विपक्षी दलों ने अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था, जिस पर सदन में तीखी बहस हुई। विपक्ष ने आरोप लगाया कि अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही के दौरान पक्षपातपूर्ण व्यवहार किया है। बुधवार को भी लोकसभा में इसी प्रस्ताव पर चर्चा जारी रहने की संभावना है।

यह प्रस्ताव कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने पेश किया था। संसदीय नियमों के अनुसार इस प्रस्ताव को पचास से अधिक सांसदों का समर्थन मिला। मंगलवार को पीठासीन अधिकारी जगदंबिका पाल ने प्रस्ताव को सदन में पेश करने की अनुमति दी और घोषणा की कि इस विषय पर चर्चा के लिए दस घंटे का समय निर्धारित किया गया है।

सूत्रों के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी इस बहस के दौरान सदन को संबोधित कर सकते हैं। सरकार और विपक्ष के बीच इस मुद्दे को लेकर जोरदार बहस होने की संभावना है। विपक्ष जहां अध्यक्ष के कामकाज पर सवाल उठा रहा है, वहीं सत्तापक्ष इसे राजनीतिक आरोप बता रहा है।

इस बीच राज्यसभा में भी एक अन्य मुद्दे को लेकर चर्चा की मांग उठी है।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सांसद पी. संदोष कुमार ने स्थगन प्रस्ताव का नोटिस देकर पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच देश में रसोई गैस सिलेंडर की कथित कमी पर चर्चा की मांग की है। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर गैस सिलेंडर के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है और कीमतों में बढ़ोतरी से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए सरकार को भंडार की स्थिति और आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी सदन में देनी चाहिए।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।