अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कवियत्री नंदिनी झा का विशेष संदेश, कविता के माध्यम से नारी शक्ति का किया आह्वान

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (08 मार्च 2026): अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मैथिली साहित्य की नई पौध और मैथिली काव्य मंच की युवा कवियत्री नंदिनी झा ने मातृशक्ति को समर्पित एक विशेष कविता प्रस्तुत कर समाज को नारी सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने अपनी रचना के माध्यम से महिलाओं की शक्ति, संवेदनशीलता और आत्मसम्मान को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया।

कविता प्रस्तुत करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए नंदिनी झा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि महिलाओं की उपलब्धियों, सशक्तता और समृद्धि का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं वैश्विक मंच पर अपनी प्रतिभा और क्षमता का परिचय दे रही हैं, जो समाज के लिए प्रेरणादायक है।

नंदिनी झा ने कहा कि प्रत्येक वर्ष महिला दिवस के अवसर पर महिलाएं यह संकल्प लेती हैं कि आने वाला वर्ष उनके लिए और अधिक सशक्त, संभावनाशील और आत्मनिर्भर बनेगा। उन्होंने समाज से आह्वान किया कि महिलाओं को देवी या दासी के रूप में नहीं, बल्कि एक समान अधिकारों वाली मानव के रूप में सम्मान दिया जाना चाहिए।

इसी संदेश को सशक्त रूप देने के लिए उन्होंने मातृशक्ति को समर्पित अपनी मैथिली कविता भी प्रस्तुत की।

महिला दिवस पर मातृशक्ति के नाम कवियत्री नंदिनी झा की कविता

“हम नारी दीपक लौ बनि
चहुंदिस आँगन चमकाबै छी
नहि खेलू हमर भाव संग
अंगोर सेहो बनि सकैत छी

हम धधकि उठी जं’ आगि जकां
अहाँकें पुरुखाही लंका जरा सकैत छी
जं बनि जाइ हवा तूफानी हम
प्रलय बनि अहाँकें दुनिया उधिया सकैत छी

मन्दिर मे सजा राखैत छी,
जिनका पूजा-अर्चना करैत छी
माई कहि जिनका लग
नतमस्तक भ’ जाइ छी

हँ, हम वैह देवी मैया छी
जं’ करी अहां सम्मान प्रेम
तं’ हमहूँ जनकनन्दिनी दुलारी छी
नहि तं ई बात मानि लिय’
हम दूर्गा आ भवानी छी
जखन-जखन धरती पर पाप बढ़त
हम चण्डी आ रूद्राणी छी

देवी सँ पहिने हम एकटा नारी छी
हमर नारी रूप स्वीकार करू
देवी आ दासी सं अलग
सभ नारी के सम्मान करू।”

~ नन्दनी झा


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।