शिक्षा और रोजगार के बीच बढ़ता अंतर युवाओं को बेरोजगारी की ओर धकेल रहा: राघव चड्ढा

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (06/03/2026): आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने देश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि भारत में शिक्षा और रोजगार के बीच एक बड़ा अंतर मौजूद है, जिसे स्वीकार करना जरूरी है। उनके अनुसार, यही अंतर युवाओं के सामने बेरोजगारी की बड़ी समस्या पैदा कर रहा है।

राघव चड्ढा ने कहा कि, आज देश के छात्रों को ऐसी शिक्षा मिल रही है जो बाजार की मांग के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि जब तक शिक्षा प्रणाली और बाजार की जरूरतों के बीच के इस अंतर को खत्म नहीं किया जाएगा, तब तक युवाओं को बेरोजगारी की समस्या से जूझना पड़ेगा।

उन्होंने देश में प्रचलित रट्टा सिस्टम पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इस व्यवस्था में छात्र केवल याद करके परीक्षा पास कर लेते हैं, लेकिन इससे उनकी वास्तविक प्रतिभा का विकास नहीं हो पाता। उनके मुताबिक, इस तरह की शिक्षा व्यवस्था प्रतिभा को नुकसान पहुंचा रही है।

राघव चड्ढा ने कहा कि, यह केवल शिक्षा प्रणाली की विफलता नहीं है, बल्कि समाज की भी जिम्मेदारी है कि वह युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए इस दिशा में गंभीरता से काम करे। उन्होंने कहा कि बेहतर भविष्य की तलाश में कई युवाओं की जिंदगियां प्रभावित हो रही हैं, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।