दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी कैसे बनी सऊदी अरामको

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (06/03/2026): मार्केट वैल्यूएशन के आधार पर Saudi Aramco आज दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है, जबकि पहले स्थान पर Apple काबिज है। सऊदी अरामको की शुरुआत एक ऐसे दौर में हुई जब सऊदी अरब के पास तेल के बड़े भंडार तो थे, लेकिन उसे निकालने के लिए जरूरी तकनीक और संसाधन नहीं थे।

इसी चुनौती को देखते हुए साल 1933 में सऊदी अरब ने एक अमेरिकी कंपनी के साथ समझौता किया। इस समझौते के तहत तेल सऊदी अरब का था, जबकि उसे निकालने का काम अमेरिकी कंपनी करती थी और दोनों के बीच साझेदारी के आधार पर काम चलता था।

उस समय इस कंपनी का नाम कैलिफ़ोर्नियन अरेबियन स्टैंडर्ड ऑयल कंपनी रखा गया था। बाद में साल 1944 में इसका नाम बदलकर अरेबियन अमेरिकन ऑयल कंपनी कर दिया गया।

इसी नाम के शुरुआती अक्षरों से आगे चलकर ‘अरामको’ (Aramco) नाम पड़ा। इसमें ‘Ar’ अरेबियन से, ‘Am’ अमेरिकन से और ‘Co’ कंपनी से लिया गया।

समय के साथ सऊदी अरब को तेल उत्पादन और उससे जुड़ी तकनीक की समझ होने लगी। इसके बाद सऊदी सरकार ने धीरे-धीरे अमेरिकी कंपनियों के शेयर खरीदना शुरू कर दिए।

कंपनी का पूरा स्वामित्व सऊदी अरब के पास आ गया और इसका नाम बदलकर Saudi Aramco कर दिया गया। आज यह कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी तेल उत्पादक कंपनियों में शामिल है और वैश्विक ऊर्जा बाजार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।