UPSC CSE Result 2026: अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर, 958 उम्मीदवारों का चयन

National News (06 मार्च 2026): संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2026 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इसके साथ ही आयोग ने फाइनल मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी है। इस वर्ष परीक्षा में देशभर से कुल 958 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। अंतिम परिणाम जारी होने के बाद आयोग जल्द ही विभिन्न श्रेणियों के अनुसार कट-ऑफ अंक भी जारी करेगा।

इस बार ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर अनुज अग्निहोत्री ने पूरे देश में टॉप किया है। वहीं दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे और तीसरे स्थान पर आकांश ढुल ने जगह बनाई है। इंटरव्यू राउंड तक पहुंचे उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर आयोग ने अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की है। सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक मानी जाती है, जिसके माध्यम से आईएएस, आईपीएस, आईएफएस समेत कई केंद्रीय सेवाओं के लिए अधिकारियों का चयन किया जाता है।

श्रेणीवार चयनित उम्मीदवारों की बात करें तो सामान्य वर्ग से 317, ईडब्ल्यूएस वर्ग से 104, ओबीसी वर्ग से 306, एससी वर्ग से 158 और एसटी वर्ग से 73 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। आयोग के अनुसार, सभी चयनित उम्मीदवारों को आगे की नियुक्ति प्रक्रिया के लिए संबंधित विभागों को भेजा जाएगा।

उम्मीदवार अपना रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर दिख रहे UPSC CSE Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें। लिंक पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा, जहां आवश्यक लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होंगी। इसके बाद स्क्रीन पर परिणाम दिखाई देगा, जिसे उम्मीदवार डाउनलोड भी कर सकते हैं। भविष्य में आवश्यकता को देखते हुए रिजल्ट की एक कॉपी सुरक्षित रखना भी जरूरी है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।