UPSC CSE Result 2026: कौन हैं अनुज अग्निहोत्री, बने UPSC टॉपर

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (06 March 2026): संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में राजस्थान के कोटा के रहने वाले अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल कर देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं राजेश्वरी ने दूसरा और एकांश ने तीसरा स्थान हासिल किया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना फाइनल रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि मुख्य परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के लिए फरवरी महीने में इंटरव्यू (पर्सनालिटी टेस्ट) का आयोजन किया गया था, जिसके बाद अंतिम परिणाम घोषित किया गया।

अगर बात करें यूपीएससी 2025 के टॉपर अनुज अग्निहोत्री की, तो वे राजस्थान के रावतभाटा के निवासी हैं। अनुज ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में पहला स्थान हासिल कर पूरे देश में सबसे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। यूपीएससी को भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है। हर साल लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होते हैं, लेकिन अंतिम चयन केवल कुछ सौ अभ्यर्थियों का ही हो पाता है। ऐसे में पूरे देश में टॉप करना एक बेहद बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।

अनुज अग्निहोत्री की शिक्षा की बात करें तो वे ग्रेजुएशन के लिए जोधपुर गए, जहां उन्होंने एम्स से एमबीबीएस की पढ़ाई की। उन्होंने वर्ष 2023 में अपनी एमबीबीएस की डिग्री पूरी की। इसके बाद उन्होंने केंद्रीय सिविल सेवा समूह ‘बी’ की प्रशासनिक सेवा से जुड़ी नौकरी ज्वाइन की थी। अपनी कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण के दम पर अनुज ने यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा में देशभर में पहला स्थान हासिल कर अपने परिवार और प्रदेश का नाम रोशन किया है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।