होली की मस्ती पड़ी भारी! दिल्ली में 1200 से ज्यादा लोगों पर ड्रंक ड्राइविंग का चालान

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (05 March 2026): होली के अवसर पर राजधानी नई दिल्ली में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने त्योहार के दिन शहरभर में सघन चेकिंग अभियान संचालित किया। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक ड्रंक ड्राइविंग के 1,200 से अधिक चालान काटे गए।

अभियान के तहत शहर के प्रमुख चौराहों और व्यस्त सड़कों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की जांच की गई। पुलिस टीमों ने ब्रेथ एनालाइजर के जरिए चालकों की जांच की ताकि नशे में वाहन चलाने वालों की पहचान की जा सके। आंकड़ों के अनुसार वेस्टर्न रेंज में सबसे ज्यादा 297 मामले दर्ज किए गए, जबकि सेंट्रल रेंज में 257 और नॉर्दर्न रेंज में 256 लोगों पर कार्रवाई हुई।इसके अलावा ईस्टर्न रेंज में 208, साउदर्न रेंज में 117 और न्यू दिल्ली रेंज में 69 ड्रंक ड्राइविंग के मामले सामने आए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि त्योहारों के दौरान शराब के सेवन के बाद वाहन चलाने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका भी अधिक रहती है। इसी को देखते हुए व्यापक स्तर पर निगरानी की गई।

ड्रंक ड्राइविंग के अलावा अन्य ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर भी सख्ती बरती गई। सीट बेल्ट न लगाने, बिना हेलमेट वाहन चलाने, ट्रिपल राइडिंग और खतरनाक ड्राइविंग जैसे मामलों में कुल 3,725 चालान काटे गए। इनमें सबसे ज्यादा 740 चालान ईस्टर्न रेंज में दर्ज हुए, जबकि वेस्टर्न रेंज में 672 और साउदर्न रेंज में 646 मामलों में कार्रवाई की गई।पुलिस के अनुसार यह विशेष अभियान सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया गया था। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और नशे की हालत में वाहन न चलाएं, ताकि त्योहार की खुशियां किसी हादसे में न बदलें।


 

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।