बड़ी खबर: बीजेपी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को बिहार से बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (03 March 2026): भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए विभिन्न राज्यों से अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इस संबंध में औपचारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि कई राज्यों में होने वाले चुनावों के लिए प्रत्याशियों को अंतिम स्वीकृति दे दी गई है। सूची में बिहार, असम, छत्तीसगढ़, हरियाणा, ओडिशा और पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों के नाम शामिल हैं।

बिहार से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और शिवेश कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि असम से तेराश गोवाला और जोगेन मोहन को मौका दिया गया है। छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा और हरियाणा से संजय भाटिया को पार्टी ने मैदान में उतारा है। पार्टी नेतृत्व ने इन नामों को क्षेत्रीय संतुलन और संगठनात्मक अनुभव को ध्यान में रखते हुए तय किया है।

इसके अलावा ओडिशा से मनमोहन सामल औ सुजीत कुमार को प्रत्याशी बनाया गया है, जबकि पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा को उम्मीदवार घोषित किया गया है। पार्टी की इस सूची को आगामी राज्यसभा चुनावों के मद्देनजर महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां विभिन्न राज्यों में राजनीतिक समीकरणों के बीच मुकाबला दिलचस्प होने की संभावना है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।