जुनेदपुर गांव में होली पर गूंजे नगाड़े, बंब प्रतियोगिता में उमड़ा जनसैलाब
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (03/03/2026): ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के जुनेदपुर गांव में होली के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पारंपरिक बंब-नगाड़ा प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह के साथ किया गया। सोमवार को सुबह से ही गांव की गलियों में टोली बनाकर लोग नगाड़े और बंब बजाते हुए घूमे।
इस दौरान गांव के बुजुर्ग, युवा, बच्चे और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा। बाद में सभी लोग गांव की चौपाल पर एकत्रित हुए, जहां सामूहिक रूप से नगाड़े बजाए गए और होली के गीत व चौपाइयां गाकर पर्व का आनंद लिया गया।
ग्रामीण सुनील प्रधान और मास्टर दिनेश नागर ने बताया कि यह परंपरा गांव में शताब्दियों से चली आ रही है। होली के दिन पूरा गांव चौपाल पर इकट्ठा होकर आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है। लोग एक-दूसरे को होली की बधाई देते हैं और पारंपरिक गीतों के माध्यम से संस्कृति को जीवित रखते हैं।

नगाड़ा प्रतियोगिता को देखने के लिए आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। बुजुर्गों और युवाओं ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर झूमते हुए कार्यक्रम का आनंद लिया। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह के आयोजन से गांव और क्षेत्र में प्रेम, एकता और सौहार्द की भावना मजबूत होती है।
कार्यक्रम के दौरान मुन्नीलाल भगत, धीरज नागर, चरण सिंह नागर, संजय प्रधान, सतेंद्र नागर, कमल नागर, बलजीत सिंह, रज्जू, शरदा, कैलाश, ब्रह्म, मांगे प्रधान, बीर सिंह नागर, भवर सिंह, सरजीत, धीरज, रणपाल नागर, डॉ. कुलदीप नागर, प्रेम प्रधान, प्रताप, मोहित प्रधान सहित हजारों ग्रामीण मौजूद रहे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।